पुनर्वासित करने की मांग को ले धरना प्रशासन को दिया एक महीने का अल्टीमेटम
कटिहार : समाहरणालय पर आम आदमी पार्टी के सीमांचल प्रभारी विक्टर झा के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने थाली बजावन सुशासन जगावन का नारा देते हुए धरना दिया. श्री झा ने कहा कि मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत दिलारपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ, वार्ड 6 तथा कारी कोसी बांध पर रह रहे विस्थापितों का […]
कटिहार : समाहरणालय पर आम आदमी पार्टी के सीमांचल प्रभारी विक्टर झा के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने थाली बजावन सुशासन जगावन का नारा देते हुए धरना दिया. श्री झा ने कहा कि मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत दिलारपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ, वार्ड 6 तथा कारी कोसी बांध पर रह रहे विस्थापितों का नाम बाढ़ राहत सहायता सूची में जोड़ा जाये. श्री झा ने कहा कि कारी कोसी बांध, मनिहारी अस्पताल रंगपाड़ा, कुर्सेल बांध आदि जगहों पर रहने वाले विस्थापित परिवारों को एक महीने के अंदर पुर्नवास की व्यवस्था प्रशासन करे. बाढ़ का निरीक्षण या सर्वे 25 दिनों पूर्व होना था, क्योंकि बहुत से गांव जो बाढ़ के पानी से प्रभावित थे, आज वहां सूखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










