टैक्स वसूली मामले को ले सीएम से मिले मेयर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर विचार करेंगे कटिहार : नगर निगम क्षेत्र की खाली पड़ी जमीन पर भी टैक्स वसूली संबंधी राज्य सरकार का आदेश आने के बाद शुक्रवार को नगर निगम के मेयर विजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिला व उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया. मेयर […]
विज्ञापन
भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर विचार करेंगे
कटिहार : नगर निगम क्षेत्र की खाली पड़ी जमीन पर भी टैक्स वसूली संबंधी राज्य सरकार का आदेश आने के बाद शुक्रवार को नगर निगम के मेयर विजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिला व उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया.
मेयर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मांग पत्र देते हुए कहा कि कटिहार नगर निगम क्षेत्र का गठन वर्ष 2009 मेंकिया गया था. इससे पूर्व कटिहार नगर परिषद था. नगर निगम बनाने को लेकर कई राजस्व गांवों को इसमें शामिल किया गया था. नगर निगम बनने के बाद नगर निगम क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि भी आ गयी है. राज्य सरकार द्वारा खाली पड़ी जमीन पर टैक्स वसूली संबंधी आदेश दिया गया है. कृषि योग्य जमीन होने की वजह से सरकारी आदेश आने के बाद लोगों पर यह आर्थिक बोझ बन गया है. खाली पड़ी जमीन से टैक्स लेना उचित नहीं है. मेयर ने मुख्यमंत्री से सरकारी आदेश पर पुनर्विचार करते हुए खाली पड़ी जमीन को टैक्स मुक्त रखने का अनुरोध किया है.
मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुनने के बाद तुरंत प्रधान सचिव नगर विकास व आवास विभाग को इस आशय से संबंधित निर्देश दिया.
आदेश में की संशोधन की मांग : मेयर ने भरोसा जताया है कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर विचार करेंगे तथा कटिहार नगर निगम क्षेत्र की खाली पड़ी जमीन से टैक्स वसूली संबंधी आदेश में संशोधन के लिए पहल करेंगे. उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम क्षेत्र की खाली पड़ी जमीन से भी टैक्स वसूली संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी.
इसके आलोक में कटिहार नगर निगम बोर्ड की बैठक में खाली पड़ी जमीन से टैक्स वसूली का निर्णय लिया गया था. बोर्ड की इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि एक कोर कमेटी शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिल कर कटिहार की स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए खाली पड़ी जमीन से टैक्स वसूली संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग करेगी. इसी निर्णय के आलोक में शुक्रवार को मेयर श्री सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










