व्यवसायी के घर 3.50 लाख की लूट मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी.

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के राजहाता में दोपहर 1.30 बजे तीन अपराधियों ने हथियार के साथ खिलौना व्यवसायी पवन अग्रवाल के घर धावा बोल दिया. अपराधियों ने घर की महिला के गले में चाकू सटा कर दाई की पिटाई की व 3.50 लाख रुपये व लाखों के जेवरात लूट कर फरार हो गये. सूचना […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के राजहाता में दोपहर 1.30 बजे तीन अपराधियों ने हथियार के साथ खिलौना व्यवसायी पवन अग्रवाल के घर धावा बोल दिया. अपराधियों ने घर की महिला के गले में चाकू सटा कर दाई की पिटाई की व 3.50 लाख रुपये व लाखों के जेवरात लूट कर फरार हो गये. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस खिलौना व्यवसायी के घर पहुंची व छानबीन में जुट गयी. दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही एसपी पीड़ित

व्यवसायी के घर…
व्यवसायी के घर पहुंचे व उनसे पूछताछ की. एसपी ने नगर थानाध्यक्ष को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया. खिलौना व्यवसायी पवन अग्रवाल व घर के सभी पुरुष सदस्य सुबह दस बजे ही दुकान पर चले जाते हैं. दोपहर के समय पवन की पत्नी रेणू देवी घर पर थीं और दायी घर में काम कर रही थी. इसी दौरान उनके घर में चाकू व पिस्तौल से लैस तीन अपराधी (सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच) प्रवेश किये.
रेणू घर में लेटी थीं. अपराधियों ने उनके गले में चाकू सटा दिया. फिर दाई पर भी हथियार सटा दिया. इस दौरान अपराधियों ने रेणू पर दबाव बनाने के लिए दाई की पिटाई भी की. दाई को पिटते देख रेणू ने खामोश रहना ही उचित समझा. फिर अपराधियों ने घर में जम कर लूटपाट की. रेणू ने एसपी को बताया कि उनके घर में तीन युवक प्रवेश किये और घर के सभी लॉकर व लॉक को खोल कर 3.50 लाख रुपये व लाखों के आभूषण लूट लिये. उसी भवन में नीचे के रूम में किराये में रह रहे एक दंपती को मामले में कुछ अधिक जानकारी भी नहीं थी.
पीड़ित व्यवसायी के बयान के अनुसार 3.50 लाख नकद व लाखों के आभूषण की लूट हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शीघ्र ही लूटकांड में शामिल आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.
डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन, एसपी
नगर थाना क्षेत्र के राजहाता की घटना
अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
नकद सहित जेवरात भी ले
गये अपराधी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन