लूट के पूर्व काली मंदिर में की पूजा

Updated:
विज्ञापन

लूट कांड . छह की संख्या में थे अपराधी, घर से कुछ दूर खड़ी की थी बाइक शहर के पॉश इलाके में लूट की घटना को अंजाम दे अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. अपराधियों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लूट के पहले पास के मंदिर में […]

विज्ञापन

लूट कांड . छह की संख्या में थे अपराधी, घर से कुछ दूर खड़ी की थी बाइक

शहर के पॉश इलाके में लूट की घटना को अंजाम दे अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. अपराधियों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लूट के पहले पास के मंदिर में पूजा की, फिर व्यवसायी के घर पहुंचे. लूट के बाद जब अपराधी निकल गये तब लोगों को इसकी भनक लगी. शहर में घटना से व्यवसायी दहशत में हैं.
कटिहार : शहर के राजहाता में मंगलवार को दिनदहाड़े खिलौना व्यवसायी पवन अग्रवाल के घर में लूट की घटना से व्यवसायी वर्ग सकते में है. अपराधी 3.50 लाख रुपये व पांच लाख के आभूषण लूट कर फरार हो गये. दिनदहाड़े शहर के सबसे पॉश इलाके में लूट की घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. इस घटना के बाद से राजहाता मोहल्ले के लोगों में दहशत है. घटना के बाद जिसने भी लूट की बात सुनी, वह घटनास्थल की ओर दौड़ पडा.
सभी लोग घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देकर अपराधियों के दुस्साहस पर पुलिस को कोस रहे थे. हालांकि लूट की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा व एसपी के निर्देश पर मामले की जांच में जुट गया.
मोड़ के पास खड़ी की बाइक : पीड़ित खिलौना व्यवसायी की पत्नी रेणू ने बताया कि तीन अपराधी उनके घर पर हथियार के साथ प्रवेश किये थे. शेष अपराधी घर के नीचे व काली बाड़ी मोड़ के समीप थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधियों ने अपनी मोटरसाइकिल पवन अग्रवाल के घर के समीप नहीं लगायी थी. बल्कि वह कालीबाड़ी मोड़ के समीप बाइक खड़ी की थे. वहां से अपराधी पहले काली मंदिर गये व पूजा के बाद सभी अपराधी पवन अग्रवाल के घर पर पहुंचे व लूट की वारदात को अंजाम दिया.
24 -25 वर्ष के थे सभी अपराधी : पीड़िता रेणू ने बताया कि घर के ऊपरि तल्ले पर पहुंचे तीन अपराधियों में सभी की उम्र 24 से 25 वर्ष के बीच थी. पहले सभी के मुंह खुले थे. जब घर में प्रवेश किये, तो सभी ने अपने मुंह को ढक लिया. लूट की वारदात को अंजाम देकर वे बड़े ही आसानी से वहां से निकलते बने. घर में प्रवेश करते ही अपराधियों में से एक ने उनके गले में चाकू सटा दिया और बोला कि शोर मचाया, तो गला काट दूंगा. इसके बाद उन्होंने दाई को अपने कब्जे में ले लिया और दबाव बनाने के लिए उसकी पिटाई की. इसकी वजह से उन्होंने चुप रहना उचित समझा.
अलमारी व लॉक खोल लूट ले गये : अपराधियों ने चाकू व पिस्तौल का भय दिखा कर रेणू को खामोश रहने को कहा. इसके बाद एक-एक कमरे की तलाशी लेते हुए सभी गोदरेज व लॉक को खोल कर रुपये व सामान लूट लिया. रेणु के बयान के अनुसार, अपराधी 3.50 लाख रुपये व पांच लाख से भी अधिक के आभूषण लूट कर फरार हो गये. अपराधियों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया, उससे आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी. पीड़िता ने बताया कि वह कुछ कर पातीं, इससे पहले ही अपराधी वहां से फरार हो गये.
घर की महिलाओं को चाकू दिखा किया कब्जे में
दहशत में व्यवसायी
शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े लूट की घटना से व्यवसायी वर्ग में दहशत फैल गया है. व्यवसायियों ने कहा कि दिनदहाड़े लूट की घटना ने जिला पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. व्यवसायियों ने पुलिस से इस कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी व लूटी गयी राशि बरामद करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन