लूट की घटना से खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : शहर के पॉश इलाके के बिनोदपुर राजहाता में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. पूर्व की घटनाओं को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि फिर व्यवसायी पवन अग्रवाल के घर लाखों की लूट ने व्यवसायी वर्ग को दहशत में ला […]

विज्ञापन

कटिहार : शहर के पॉश इलाके के बिनोदपुर राजहाता में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. पूर्व की घटनाओं को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि फिर व्यवसायी पवन अग्रवाल के घर लाखों की लूट ने व्यवसायी वर्ग को दहशत में ला दिया है. जिले के चर्चित राधेश्याम सोनी लूट कांड, हैलो इंडिया मोबाइल दुकान लूट कांड के मामले में व्यवसायी वर्ग ने पुलिस के खिलाफ मोरचा खोल कर रख दिया था.

जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सफलता हासिल कर मामले का उद्भेदन कर एक दर्जन से भी अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया. बावजूद जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. सितंबर की ही बात की जाये, तो कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग के भसना चौक के समीप चार दो मक्का व्यवसायियों से 2.20 लाख की लूट, पूर्णिया के मोबाइल कर्मी से एक लाख से अधिक की लूट, इसके अतिरिक्त सालमारी व कोढ़ा में बंधन बैंक कर्मी से लूट, मनसाही थाना क्षेत्र के पैट्रोल पंप से हथियार के बल पर पंप कर्मी से लूटपाट की घटना को अपराधियों ने बेखौफ अंजाम दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन