एंबुलेंस मामले की जांच के लिए डीएम ने गठित की जांच टीम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीडीसी की अध्यक्षता में जांच टीम में एसडीओ व एसडीपीओ शामिल डीएम ने कहा, शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण कटिहार : शव को भागलपुर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को लेकर समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराने के मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को डीएम ललन जी ने गंभीरता […]
विज्ञापन
डीडीसी की अध्यक्षता में जांच टीम में एसडीओ व एसडीपीओ शामिल
डीएम ने कहा, शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण
कटिहार : शव को भागलपुर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को लेकर समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराने के मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को डीएम ललन जी ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीडीसी मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है.
जांच टीम गठित करने को लेकर जारी अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि कुरसेला के एक युवक की डूबने से मौत हो गयी थी. उसका शव मिलने पर उनके परिजन 25 सितंबर की शाम चार बजे पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. दूसरे दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया.
शव को भागलपुर ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गयी. इसके कारण मृत युवक के परिजन शव को प्लास्टिक में बांध कर ले जाने लगे. दो दिनों तक लाश को रखे रहने और उसके बाद पोस्टमार्टम नहीं किये जाने तथा भागलपुर फोरेंसिक जांच के लिए शव भेजने के लिए उचित व्यवस्था नहीं किया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. डीएम ने डीडीसी पांडेय की अध्यक्षता में गठित जांच टीम में एसडीओ व एसडीपीओ को शामिल किया गया है. डीएम ने जांच टीम को तीन दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है. साथ ही आदेश में सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि जांच टीम को जांच में सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










