शांति व समृद्धि को झुके हजारों शीश

Updated:
विज्ञापन

उत्साह . जिले भर में सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का पर्व जिले में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद भाईचारे व शांति के माहौल में मंगलवार को मनाया गया. मुसलिम भाइयों ने अहले सुबह ईदगाहों में नमाज अदा की व शांति और समृद्धि की दुआ मांगी मनिहारी : मनिहारी […]

विज्ञापन

उत्साह . जिले भर में सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का पर्व

जिले में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद भाईचारे व शांति के माहौल में मंगलवार को मनाया गया. मुसलिम भाइयों ने अहले सुबह ईदगाहों में नमाज अदा की व शांति और समृद्धि की दुआ मांगी
मनिहारी : मनिहारी में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मंगलवार को संपन्न हो गया. मनिहारी के मैदनीपुर, बौलिया, नारायणपुर, दिलारपुर, नीमा, फतेहनगर, कुमारीपुर व नगर के पश्चिम टोला, पूरब टोला सहित अन्य पंचायतों व गांवों के मस्जिद और इदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गयी. मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद पर्व की बधाई दी. अनुमंडल प्रशासन की ओर से सभी चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. एसडीओ अरूण कुमार सिंह और एएसपी विशाल शर्मा ने भी लगातार अनुमंडल के दोनों प्रखंड मनिहारी और अमदाबाद के कई ईदगाह और मस्जिद का जायजा लिया.
बीडीओ श्रीराम पासवान, थानाध्यक्ष एस बैजनाथन, सीओ चंद्र कुमार भी लगातार जायजा लेते रहे. मनिहारी के नवाबगंज में सीडीपीओ संगीता कुमारी व सअनि रमानंद राय, बाघमारा में बीएओ विश्वनाथ प्रसाद व सअनि धनराज शर्मा, मनोहरपुर में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहावीर उरांव, दिलारपुर में बीइओ अशोक कुमार, कुमारीपुर में सहकारिता पदाधिकारी बंशीधर दास, फतेहनगर में नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद यादव मौजूद थे.
फलका में त्याग और बलिदान का पर्व है बकरीद : त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा बकरीद भाईचारे व शांति के माहौल में मंगलवार को मनाया गया. मुस्लिम भाई अहले सुबह नहा धो कर साफ कपड़े पहन कर इतर गुलाब लगा कर ईदगाहों में जाकर बकरीद की नमाज अदा की. प्रखंड के सब से बड़ा मुस्लिम बहुल गांव सालेहपुर ईदगाह में मौलाना जमील अहमद ने नमाज पढ़ाई. यहां नमाज 8.30 बजे अदा की गयी. इस मौक़े पर उन्होंने लोगों को जानवरो की कुर्बानी देने का महत्त्व बताया. बकरीद मनाने में बीडीओ मधु कुमारी, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, सहित पुलिस बल कई दंडाधिकारी ईदगाहों चौक-चौराहे पर तैनात दिखे.
आजमनगर . प्रखंड क्षेत्र के ईदगाहों में मंगलवार को ईद उल अजहा की नमाज मुस्लिम भाईंयों द्वारा अता की गयी. जानकारी के मुताबिक सालमारी जामा मस्जिद, ईदगाह, आजमनगर ईदगाह, निमौल ईदगाह, नारायणपुर ईदगाह, इमामनगर ईदगाह आदि ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अता की गयी. इस दौरान जिला प्रसाशन के द्वारा विभिन्न ईदगाहों पर दंडाधिकारियों सहित पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. वहीं आजमनगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष टुनटुन पासवान, सालमारी ओपी क्षेत्र में प्रभारी अमित कुमार अपने अपने पुलिस बलों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिहाजे से मुस्तैद देखे गये. लोगों ने प्रसाशनिक व्यवस्था को देख कर हर्ष जताया है.
कोढ़ा . शांतिपूर्ण माहौल में त्याग एवं बलिदान का पर्व बकरीद मंगलवार को संपन्न हो गया. मंगलवार को क्षेत्र के सभी ईदगाह में बकरीद पर्व को लेकर नमाज अदा किया गया एवं लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी तथा पर्व को लेकर मुबारकबाद दिया. पूरे दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अनित कुमार, अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स, पुलिस निरीक्षक सुनील पासवान, एवं थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के साथ रौतारा थानाध्यक्ष राकेश रमण पर्व को संपन्न कराया.
बरारी में भी उत्साह से मना त्योहार : बरारी . बकरीद का त्योहार प्रखंड क्षेत्र में शांति सौहार्द भाईचारे के साथ एक दूसरे को मुबारक देकर मंगलवार को संपन्न हो गया. प्रशासन की ओर से सुबह से ही कड़ी चौकसी बनी रही. बोडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष बरारी, सेमापुर ओपी अध्यक्ष ईदगाहों में सुरक्षा के लिहाज से जमे रहे. लक्ष्मीपुर, सुखासन, दुर्गापूर, काबर, बैसा गोविन्दपुर, विसनपुर, बरैटा, सकरैली, सिक्कट, कान्तनगर, शिशिया, सजापूर, उतरी-दक्षिणी भण्डारतल, पूर्वी-पश्चिमीबारीनगर, बकिया सुखाय, गुरुमेला मोलना चक, ईदगाह बरारी में पूरी आस्था के साथ बकरीद की नमाज अदा की गयी. बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ ओमप्रकाश गुप्ता, बरारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार, समापुर प्रभारी अमृतकुमार साह, जीपीएस कृष्णाकुमार चौधरी, नरेश में डटे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन