बारसोई में 86 दिव्यांगजनों को मिली इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Mar 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में 86 दिव्यांगजनों को मिली इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल

बारसोई में 86 दिव्यांगजनों को मिली इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल

विज्ञापन

बारसोई . मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के तहत बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को बारसोई के बुनियाद केंद्र में 86 दिव्यांग जनों को इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल का वितरण किया. विधायक महबूब आलम, एसडीओ दीक्षित स्वेतम, डीएसएलआर प्रियंका कुमारी, बीडीओ हरिओम शरण ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विधायक महबूब आलम ने उपस्थित दिव्यांगजन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, बुनियाद केंद्र के अधिकारियों पर इस कार्यक्रम को लेकर और अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके. कहा कि इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल से वंचित क्षेत्र के जितने भी दिव्यांगजन है वे ऑनलाइन के माध्यम से अप्लाई करें. तनवीर आलम, शिवकुमार यादव, सोनू यादव आदि लोग उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन