60 पुलिस अफसर व कर्मी सम्मानित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस लाइन में जिले में बेहतर व कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले 60 पुलिस पदाधिकारी व जवानों सहित एसपी के बॉडीगार्ड को एसपी ने सम्मानित किया. कटिहार : जिले के 60 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने पुलिस लाइन में शनिवार को सम्मानित कर उनके बीच पुरस्कार […]
विज्ञापन
पुलिस लाइन में जिले में बेहतर व कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले 60 पुलिस पदाधिकारी व जवानों सहित एसपी के बॉडीगार्ड को एसपी ने सम्मानित किया.
कटिहार : जिले के 60 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने पुलिस लाइन में शनिवार को सम्मानित कर उनके बीच पुरस्कार राशि का वितरण किया. सम्मान समारोह में जिला के तकरीबन सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. पुलिस लाइन में जिले में बेहतर व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य निर्वहन करने वाले 60 पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान सहित एसपी के बॉडीगार्ड को एसपी ने सम्मानित किया.
एसपी ने इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों को उनकी कार्यशैली के अनुसार सम्मानित कर उनके बीच 49500 रुपये पुरस्कार स्वरूप वितरण किया. एसपी डॉ जैन ने इस मौके पर कहा कि जिले में बेहतर लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने, अपराध पर अंकुश लगाने, थाना में दर्ज कांड के निष्पादन कांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी व जिले के वैसे जघन्य कांड के अपराधियों की गिरफ्तारी करने में जिन पुलिस पदाधिकारी ने बेहतर कार्य किये उन्हें यह सम्मान विभाग के द्वारा दिया गया है. बेशक उनकी हौसला अफजाई के लिए मैंने ही विभाग को पुरस्कृत करने को लिखा था. लेकिन कार्य तो उन पुलिस अधिकारी व जवान ने किया है. मौके पर एएसपी विशाल सह एसडीपीओ मनिहारी विशाल शर्मा, एसडीपीओ कटिहार लाल बाबू यादव, एसडीपीओ बारसोई चंद्रिका प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर के एन सिंह, मनिहारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बी के सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादवेंदू, इंस्पेक्टर कोढ़ा सहित सहायक थानाध्यक्ष बिनोद सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रीता कुमारी, मनसाही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, कदवा थानाध्यक्ष अनोज कुमार, अमित कुमार, अमृत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










