किसानों का ऋण माफ करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : जन संघर्ष मोर्चा कटिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर आये पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मांगपत्र सौंपते हुये जिले के बाढ़ प्रभावित किसानों के कृषि ऋण माफ कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है. मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह के बी झा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य […]

विज्ञापन

कटिहार : जन संघर्ष मोर्चा कटिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर आये पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मांगपत्र सौंपते हुये जिले के बाढ़ प्रभावित किसानों के कृषि ऋण माफ कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है. मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह के बी झा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो राजेंद्र नाथ मंडल व जला सचिव प्रभात कुमार मिश्रा ने कटिहार स्टेशन पर श्री मोदी को मांगपत्र सौंपा. श्री मोदी को सौंपे मांगपत्र में कहा गया है कि कटिहार जिला बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त है.

किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है. कृषि विभाग में 34643 हेक्टेयर में लगी धान व मक्का फसल बर्बाद होने का अनुमान लगाया है. जबकि 76 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल बर्बाद हुयी है. बड़े पैमाने पर जूट फसल भी बर्बाद हुयी है. साथ ही पिछले दिनों आयी तुफान में केला फसल का भी व्यापक नुकसान हुआ है. उन्होने मांगपत्र में कहा है कि 11711 हेक्टेयर भूमि में जल जमाव है. 50 हजार से अधिक आबादी कुरसेला, मलनियां से लेकर मनिहारी अमदाबाद प्राणपुर से सटे बंगाल के तटबंध पर शरण लिये हुये खानाबदोश की जिंदगी जीने को मजबुर है. इन हालातों में कटिहार जिला को बाढ़ क्षेत्र घोषित करते हुये किसानों के ऋण माफ करने की दिशा में पहल किया जाना चाहिये. जिससे प्रभावित लोगों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन