चिटफंड कंपनियों के खिलाफ आज समाहरणालय का घेराव
कटिहार : चिटफंड कंपनियों के खिलाफ आज तीन सितम्बर को घेराव प्रदर्शन की सफलता को लेकर बिहार उपभोक्ता मंच की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के पश्चात मंच के संरक्षक समरेंद्र कुणाल ने कहा कि राज्य के लाखों गरीब निवेशकों का चिटफंड कंपनी से पैसा वापसी, चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को काला धन घोषित करने, […]
कटिहार : चिटफंड कंपनियों के खिलाफ आज तीन सितम्बर को घेराव प्रदर्शन की सफलता को लेकर बिहार उपभोक्ता मंच की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के पश्चात मंच के संरक्षक समरेंद्र कुणाल ने कहा कि राज्य के लाखों गरीब निवेशकों का चिटफंड कंपनी से पैसा वापसी, चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को काला धन घोषित करने, एसआईटी बहाल करने की मांग को लेकर पूर्व नियोजित घेराव प्रदर्शन में दस हजार लोग शामिल होंगे.
स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम के पास से शहीद चौक, जेपी चौक, मिरचाईबाड़ी, अम्बेडकर चौक होते हुये जिला समाहरणालय का घेराव में तब्दील हो जायेगा. श्री कुणाल ने बताया कि बिहार उपभोक्ता मंच के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता के लिये 51 सदस्यों की टीम गठित किया गया है. मंच के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि आंदोलन में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक तारकिशोर प्रसाद, जिला पार्षद वकील दास, गोपाल यादव के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. इस बैठक में पवन राय, अर्जुन सिंह कुशवाहा, नवीन सिंह, उमेश सिंह, रियाज अहमद, लक्ष्मण सिंह, सरदार सुरजीत, राममूर्ति, विष्णुदेव, अविनाश प्रसाद, मो रज्जाक अंसारी, डॉ. नरेश कुमार सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










