बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
बलिया बेलौन : महानंदा नदी में बाढ़ आने से एक सप्ताह बाद भी राहत सुविधा, प्लास्टिक सीट नहीं मिलने से गुस्साये लोगों ने बुधवार को भैंसबंधा तटबंध में विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात ठप कर दिया. लोगों ने बताया कि किसी भी अधिकारी या बाढ़ विभाग के अधिकारी को जाने नहीं दिया जायेगा. जिला पदाधिकारी […]
बलिया बेलौन : महानंदा नदी में बाढ़ आने से एक सप्ताह बाद भी राहत सुविधा, प्लास्टिक सीट नहीं मिलने से गुस्साये लोगों ने बुधवार को भैंसबंधा तटबंध में विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात ठप कर दिया. लोगों ने बताया कि किसी भी अधिकारी या बाढ़ विभाग के अधिकारी को जाने नहीं दिया जायेगा.
जिला पदाधिकारी सिर्फ बैठक करने में जुटे हैं. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक डॉ एमआर हक ने कहा कि बाढ़ की स्थिति 1987 में आये विनाशकारी बाढ़ के जैसी है. हवाई सर्वे कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम करना चाहिये. लेकिन जिस्तर का एक भी अधिकारी अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं किया. लोगों को एक वक्त का खाना नहीं मिल रहा है. जानकारी के अनुसार सिकोरना, जाजा के लोग घर छोड़ प्रखंड मुख्यालय आने की तैयारी में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










