बाइक की डिक्की तोड़ एक लाख उड़ाया, पकड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार को मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये निकालते हुए झपटमार को भीड़ ने दबोच लिया. भीड़ ने उसकी जमकर पिटायी कर दी. घटना दिन के एक बजे हुई जब माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव के श्यामल चौधरी ने स्टेट बैंक की परबत्ता शाखा से एक […]
विज्ञापन
परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार को मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये निकालते हुए झपटमार को भीड़ ने दबोच लिया. भीड़ ने उसकी जमकर पिटायी कर दी. घटना दिन के एक बजे हुई जब माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव के श्यामल चौधरी ने स्टेट बैंक की परबत्ता शाखा से एक लाख रुपये निकालकर डिक्की में रखा तथा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर बाइक लगाकर पान दुकान की ओर जा ही थे कि एक लड़के ने डिक्की तोड़कर उसमें रखा एक लाख रुपये
निकाल लिया.
गनीमत यह रही कि श्यामल चौधरी ने इस घटना को देख लिया और दौड़कर झपटमार को पकड़ लिया. इसके बाद तमाशबीनों की भीड़ जुट गयी और लोगों ने आरोपी के साथ मार पीट करना Âबाकी
बाइक की डिक्की…
शुरू कर दिया. भीड़ में शामिल लोगों ने युवक को जमकर पीटते हुए अधमरा कर दिया. बाद में कुछ जागरूक लोगों ने आरोपी को थाना पहुंचाया. पुलिस ने मार पीट से हुए उसकी खराब हालत को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. बाद में आरोपी ने खुद को कटिहार जिला के कोढा प्रखंड अंतर्गत मूसापुर गांव का रहने वाला अभिषेक कुमार बताया. हालांकि पुलिस को उसकी बातों पर अभी भरोसा नहीं हो रहा है. उसके पहचान की पुष्टि करायी जा रही है. वहीं श्यामल चौधरी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










