नाला के ढक्कन में छात्रा का पैर फंसा

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के सामने मुख्य द्वार पर बने नाले में एक छात्रा का पैर फंसने से मंगलवार की दोपहर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. नाले के ऊपर दिये गये ढक्कन के बीच गैप था. इसमें छात्रा का पैर फंस गया. छात्रा शेफाली नौवीं की छात्रा […]

विज्ञापन

कटिहार : शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के सामने मुख्य द्वार पर बने नाले में एक छात्रा का पैर फंसने से मंगलवार की दोपहर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. नाले के ऊपर दिये गये ढक्कन के बीच गैप था. इसमें छात्रा का पैर फंस गया. छात्रा शेफाली नौवीं की छात्रा है,

जो स्कूल से घर जा रही थी. पैर फंसने पर कुछ देर तक छात्रा छटपटाती रही. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से नाले का ढक्कन हटा कर छात्रा का पैर बाहर निकाला गया. शेफाली ने बताया कि वह स्कूल कैंपस से बाहर निकल कर जैसे ही सड़क की ओर चली. नाले के ऊपर लगाये गये ढक्कन के बीच गैप में उसका पैर पड़ गया. मालूम हो कि नाले के ऊपर सही तरीके से ढक्कन नहीं लगाया गया है. स्थानीय लोगों ने इस मामले में विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए आक्रोश जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन