पीड़ित व्यवसायी से नहीं करायी पहचान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आभूषण लूट मामला . एक आरोपी को पुलिस ने साहेबगंज से किया गिरफ्तार, पर दौलतराम चौक स्थित आभूषण दुकान से 10 जून को हुए 1.50 करोड़ के आभूषण लूट मामले में पुिलस ने झारखंड के साहेबगंज से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने बताया कि घटना में नौ अपराधी शामिल थे और […]
विज्ञापन
आभूषण लूट मामला . एक आरोपी को पुलिस ने साहेबगंज से किया गिरफ्तार, पर
दौलतराम चौक स्थित आभूषण दुकान से 10 जून को हुए 1.50 करोड़ के आभूषण लूट मामले में पुिलस ने झारखंड के साहेबगंज से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने बताया कि घटना में नौ अपराधी शामिल थे और सभी घटना के बाद अलग-अलग रास्ते से निकल गये.
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक स्थित राधेश्याम सोनी के आभूषण दुकान में 10 जून को 1.50 करोड़ लूट मामले में कटिहार पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज से मंगलवार की रात लूटकांड के एक आरोपी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर कटिहार लाया. पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
लूट कांड का उद्भेदन व उसमें शामिल राजेश की गिरफ्तारी को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने बुधवार को नगर थाना परिसर में प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि राधेश्याम सोनी के यहां लूट मामले में नौ अपराधी शामिल थे. इसमें राजेश भी शामिल था. एएसपी विशाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम झारखंड के साहेबगंज में मंगलवार की रात छापेमारी की.
वहां से राजेश चौधरी उर्फ चतुरी चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने लूटकांड में शामिल सात अपराधियों की पहचान करने की दावा करते हुए कहा कि झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के भी अपराधी इस घटना में शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपी के पास से किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हो पायी है, लेकिन लूट के दिन जो पोशाक राजेश ने पहनी थी, वह पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिया है.
सीसीटीवी फुटेज से हुई अपराधी की पहचान
एसपी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार व राजेश के घर से बरामद उक्त पोशाक से अपराधी राजेश चौधरी उर्फ चतुरी चोधरी को साहेबगंज से गिरफ्तार किया गया है. लूट के दिन जो कपड़े उसने पहने थे, उसे उसके घर से बरामद किया गया है. आरोपी अपराधी को आभूषण दुकान भी पुलिस लेकर गयी,
लेकिन पीड़ित व्यवसायी से गिरफ्तार आरोपी की पहचान नहीं करायी गयी. पूछताछ के क्रम में आरोपी राजेश ने लूटकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है. आरोपी से पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आयी कि घटना में नौ अपराधी शामिल थे. इसमें लाइनर अलग से था. आरोपी से पूछताछ के क्रम में यह भी बात सामने आयी कि लूट के बाद वह सभी अलग-अलग दिशा की ओर निकल भागे थे. एसपी ने कहा कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
आरोपी को देखने के लिए लगी भीड़
गिरफ्तार आरोपी को एसपी के नेतृत्व में उक्त आभूषण दूकान पर पुलिस लेकर गयी. एसपी ने बीडीओ फुटेज दिखाकर अपराधी से पुछताछ की. पुलिस के हत्थे चढे अपराधी को देखने के लिए वहां भीड़ जुट गयी. अपराधी के बरामद कपड़े का भी मिलान सीसीटीवी फुटेज से किया गया. इस दौरान उसका चेहरा ढंका रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










