चेंबर आॅफ कॉमर्स ने सीएम को सौंपा था ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : इधर सीएम के कटिहार आगमन पर रेलवे स्टेशन के रेस्ट हाउस में चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ने सोमवार को पीड़ित व्यवसायी के साथ सीएम नीतीश कुमार को अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया. इसमें सीएम ने तीन दिनों का समय व्यवसायी वर्ग से मांगा, लेकिन मंगलवार […]

विज्ञापन

कटिहार : इधर सीएम के कटिहार आगमन पर रेलवे स्टेशन के रेस्ट हाउस में चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ने सोमवार को पीड़ित व्यवसायी के साथ सीएम नीतीश कुमार को अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया. इसमें सीएम ने तीन दिनों का समय व्यवसायी वर्ग से मांगा,

लेकिन मंगलवार को दो दिन पूरे हो गये. व्यवसायियों का कहना है कि बुधवार को तीसरा दिन है. अगर बुधवार तक डेढ़ करोड़ लूट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हो पाती है, तो चेंबर के तत्वावधान में शहर में चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.

पुलिस की लापरवाही से व्यवसायियों में आक्रोश
स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूट की घटना को चार दिन बीत चुके हैं. इसके बावजूद अब भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है. इसके कारण व्यवसायी वर्ग में आक्रोश गहराता जा रहा है. व्यवसायियों का आरोप है कि पुलिस लूट कांड के उद्भेदन में लापरवाही बरत रही है. पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, यदि इसका उद्भेदन जल्द नहीं हुआ तो अपराधियों का मनोबल और ज्यादा बढ़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन