नगर निकाय क्षेत्र में आज से शुरू होगा सर्वे कार्य
कटिहार : नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर जिले के नगर निकाय क्षेत्र में बुधवार से पेयजल, शौचालय की सुविधा, पक्की सड़क एवं नाली की सुविधा को लेकर सर्वे शुरू किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में से शहरी क्षेत्र के तीन निश्चयों के कर्यान्वयन के लिए आधारभूत संरचना एवं घर-घर […]
कटिहार : नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर जिले के नगर निकाय क्षेत्र में बुधवार से पेयजल, शौचालय की सुविधा, पक्की सड़क एवं नाली की सुविधा को लेकर सर्वे शुरू किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में से शहरी क्षेत्र के तीन निश्चयों के कर्यान्वयन के लिए आधारभूत संरचना एवं घर-घर का सर्वे का कार्य करने का विभागीय निर्देश जारी किया गया है.
इस कार्य में प्रत्येक स्तर पर निकाय के सर्वेयर घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर पेयजल, शौचालय की सुविधा, पक्की सड़क एवं नाली की सुविधा की जानकारी लेंगे. जानकारी लिए जाने वाले फार्म पर मकान मालिक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य का हस्ताक्षर लेना अनिवार्य बनाया गया है. सर्वे कार्य संपूर्ण नगर निकाय में किया जाना है. 21 जून सर्वे का अंतिम दिन घोषित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










