चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के कौरेया पट्टी वार्ड संख्या 27 में चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. इसमें एक गुट के एक युवक को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया. घायल युवक अपने घर गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद दर्जनों […]
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के कौरेया पट्टी वार्ड संख्या 27 में चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. इसमें एक गुट के एक युवक को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया. घायल युवक अपने घर गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद दर्जनों की संख्या में आये लोग ने कौरेया पट्टी के
लोगों को पीट कर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. वहीं घटना के बाबत स्थानीय लोग किसी का नाम बताने से भी परहेज कर रहे हैं. नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










