रात भर चलता रहा मिलने-जुलने का दौर

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नगर निगम चुनाव में उतरे सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड के मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिये मतदान के पूर्व रात्रि में घर जा-जाकर अपने पक्ष में मतदान करने का अपील की. हालांकि सोमवार की संध्या में रसूख वाले प्रत्याशी भोज का भी आयोजन कर रहे थे. वैसे तो इन प्रत्याशियों […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर निगम चुनाव में उतरे सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड के मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिये मतदान के पूर्व रात्रि में घर जा-जाकर अपने पक्ष में मतदान करने का अपील की. हालांकि सोमवार की संध्या में रसूख वाले प्रत्याशी भोज का भी आयोजन कर रहे थे. वैसे तो इन प्रत्याशियों में नामांकन के बाद से ही समर्थकों व मतदाताओं के लिये कैंप लगा कर प्रत्येक दिन भोज का आयोजन कर रहे थे.

लेकिन सोमवार की संध्या के भोज का एक अलग ही महत्व है. ऐसा माना जाता है कि मतदान से एक दिन पूर्व खाया भोज प्रत्याशी की दिशा और दशा तय करता है. रातभर प्रत्याशी व समर्थक साेये अवस्था से जगा कर अपने पक्ष में वोट करने का अपील कर रहे थे. प्रत्याशी को अगर लगता है कि वार्ड के किसी जगह में उनको वोट नहीं मिलने वाला है तो उनका कैंपिंग उसी जगह पर चल रहा था. इस बात से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये प्रत्याशी दिन रात एक किये हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन