स्वागत को खड़े थे, सीएम का काफिला गुजर गया

Updated:
विज्ञापन

कुरसेला : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से पूर्णिया जाने के क्रम में कुरसेला नहीं रुक सके, जबकि विधायक सहित जिप सदस्य व अन्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क पर माला पहनाने के लिए खड़े ही रह गये. मौसम के खराब रहने और रात होने की वजह से मुख्यमंत्री की झलक पाने से लोग […]

विज्ञापन

कुरसेला : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से पूर्णिया जाने के क्रम में कुरसेला नहीं रुक सके, जबकि विधायक सहित जिप सदस्य व अन्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क पर माला पहनाने के लिए खड़े ही रह गये.

मौसम के खराब रहने और रात होने की वजह से मुख्यमंत्री की झलक पाने से लोग वंचित हो गये. कुरसेला नया चौक पर विधायक नीरज कुमार यादव, पंस सदस्य दीपक कुमार सिंह, मुखिया लाल बहादुर मंडल, विमल मंडल, पूर्व मुखिया ओंकार कृष्ण, संतोष अग्रवाल, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार साह सहित जदयू-राजद के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़कों पर सीएम का इंतजार करते देखे गये.
उधर, चेकपोस्ट के समीप राजद नेता सह जिप सदस्य गोपाल प्रसाद यादव, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष सूर्यदेव मंडल, खगेंद्र प्रसाद चौधरी, नरेश सिंह, पंकज कुमार साह, रोशन कुमार, भवेश कुमार ने मुख्यमंत्री के वाहनों का काफिला गुजरने के क्रम में फूल माला हाथ में लेकर अभिवादन किया. प्रयासों के बाद भी मुख्यमंत्री को माला पहना कर स्वागत करने में सड़क पर खड़े लोग असफल रहे. वाहनों का काफिला सड़क पर तेजी से गुजरता चला गया.
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
एनएच-31 के रास्ते मुख्यमंत्री के पूर्णिया जाने के क्रम में सड़कों पर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर चाक चौबंद व्यवस्था दिखी. प्रमंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारी कई घंटे पूर्व से सड़कों पर गश्त करते दिखे. हालांकि कुरसेला में मुख्ममंत्री का विलंब से आगमन हुआ.
जिले के सीमा क्षेत्र के हर चौक-चौराहों और मोड़ पर पुलिस बल की टुकड़ियां मुस्तैद रहीं. मुख्ममंत्री के साथ लंबे वाहनों का काफिला चल रहा था. सड़क के किनारे खड़े अधिकतर लोगों को यह आभास भी नहीं हो पाया कि मुख्यमंत्री किस वाहन में सवार थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन