युवक को मारी गोली, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

वारदात. सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया जगन्नाथ मंदिर के समीप की घटना अधिवक्ता दिनेश यादव ने बताया कि राहुल कुमार जगन्नाथ मंदिर के समीप था. उसी दौरान उसे एक अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गया. उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन

वारदात. सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया जगन्नाथ मंदिर के समीप की घटना

अधिवक्ता दिनेश यादव ने बताया कि राहुल कुमार जगन्नाथ मंदिर के समीप था. उसी दौरान उसे एक अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गया. उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर िदया गया.
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी अधिवक्ता पुत्र को शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की घायल स्थिति का देख स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस, मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल का बयान लेने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस असफल रही. अधिवक्ता दिनेश यादव के बयान के अनुसार राहुल कुमार जगन्नाथ मंदिर के समीप था. उसी दौरान उसे एक अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गया.
उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रीता कुमारी, अवर निरीक्षक अमृत लाल वर्मन, इंस्पेक्टर रूपेश कुमार, सहायक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व घायल का बयान लेने का प्रयास किया. लेकिन घायल की गंभीर स्थिति के कारण घायल का बयान दर्ज नहीं हो पाया.
कहते हैं थानाध्यक्ष
घटना बाबत मुफस्सिल थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते पुलिस दलबल के साथ घायल का बयान लेने पहुंची थी. लेकिन घायल के परिजनों ने राहुल की नाजुक स्थिति को देख पुलिस को बयान लेने से मना कर दिया और न परिजनों ने किसी प्रकार का बयान दर्ज कराया है.
स्पाइनल को टच कर गोली हुई बाहर
केएमसीएच में इलाज के क्रम में चिकित्सक ने युवक को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की तो गोली तो उसके शरीर में नहीं मिली, लेकिन रीढ़ की हड्डी से टकराती हुई गोली बाहर निकल गयी, जिसे लेकर युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. युवक को गोली लगने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद परिवार के लोग काफी दहशत में हैं. युवक को गोली लगने की खबर मिलते ही मुहल्लेवासी व शहर के काफी लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन