ट्रैक्टर से कुचल कर बच्चे की मौत
कटिहार : कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र के सादलपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही रौतारा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं […]
कटिहार : कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र के सादलपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही रौतारा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.
वहीं मृतक बच्चे के परिजनों के बयान पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सादलपुर गांव निवासी रतन मुर्मु के सात वर्षीय पुत्र को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया. जिससे घटना स्थल पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रौतारा थाना अध्यक्ष राकेश रमण पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची व परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा. पुलिस मामले को लेकर तफ्तीश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










