मनिहारी की ओर से आये थे सभी अपराधी!

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : सूत्रों की मानें तो अपराधी मनिहारी की ओर से आये थे. वह तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे. जिसमें एक पल्सर व एक डिस्कवर बाईक सहित एक अन्य बाईक शामिल थे. जो कि मेन रूट कटिहार-मनिहारी मुख्य मार्ग को छोड़कर हफला चौक पर उनलोगों ने रूट भी बदल कर हफलागंज होते हुए बाजार समिति […]

विज्ञापन

कटिहार : सूत्रों की मानें तो अपराधी मनिहारी की ओर से आये थे. वह तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे. जिसमें एक पल्सर व एक डिस्कवर बाईक सहित एक अन्य बाईक शामिल थे. जो कि मेन रूट कटिहार-मनिहारी मुख्य मार्ग को छोड़कर हफला चौक पर उनलोगों ने रूट भी बदल कर हफलागंज होते हुए बाजार समिति रोड से घटना स्थल पर पहुंचे थे. दो मोटरसाइकिल पर तीन तीन तथा एक पर दो अपराधी शामिल थे. हालांकि फिलहाल पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है.

दूसरे राज्य में प्रवेश कर जाते हैं अपराधी : बंगाल के मालदा, उत्तरी दिनाजपुर सहित बंगाल के अन्य क्षेत्रों में भी हुई कई अापराधिक घटनाओं में लूट हत्या जैसी जघन्य कांड को अंजाम देकर बंगाल से गंगा के रास्ते बिहार तथा, बिहार में घटना को अंजाम देकर अमदाबाद के बगुला घाट सहित जलमार्ग से आसानी से बंगाल में प्रवेश कर जाते हैं. पूर्व की कई घटनाओं से भी इस बात को बल मिलता है कि कहीं अपराधी दूसरे राज्य से ही तो नहीं आये और फिर घटना को अंजाम देकर निकल गये.
बीते वर्ष पूर्व अमदाबाद थाना क्षेत्र के बगुलाघाट से अमदाबाद पुलिस ने एक अपराधी को घायलावस्था में बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था. जहां आरोपी अपराधी ने बताया था कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में एक बैंक लूटने की योजना अपराधियों ने बनायी थी. जिसमें पुलिस ने फायरिंग करना आरंभ कर दिया था. पश्चिम बंगाल पुलिस ने कई अपराधियों को इंकाउंटर में मार गिराया था. जो शेष अपराधी थे इसी रास्ते से अपनी जान बचाने में सफल हुए थे. उक्त घटना में उक्त अपराधी भी शामिल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन