घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : अररिया जिले के रामपुर मोहनपुर निवासी वृद्ध महिला की मौत इलाज के क्रम में कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को हो गयी. मृत वृद्धा के परिजन का बयान मुफस्सिल पुलिस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शंभूला (70) पति […]

विज्ञापन

कटिहार : अररिया जिले के रामपुर मोहनपुर निवासी वृद्ध महिला की मौत इलाज के क्रम में कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को हो गयी. मृत वृद्धा के परिजन का बयान मुफस्सिल पुलिस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

शंभूला (70) पति शब्बीर के दामाद मुस्ताक व शहाबुद्दीन के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को मुस्ताक को शहाबुद्दीन व बहारूद्दीन पिता लियाकत पीट रहे थे. अपने दामाद को पिटते देख शंभूला उसे बचाने गयी, तो आरोपियों ने वृद्ध महिला पर ही धारदार हथियार से प्रहार कर दिया. इसमें शंभूला गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद परिजन बुधवार को शंभूला को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाये, जहां गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया. घटना बाबत मुफस्सिल थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने कहा कि परिजन का बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन