जलमीनार से नहीं मिला लोगों को लाभ

Updated:
विज्ञापन

आजमनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित करोड़ों की लागत से बनकर खड़े जलमीनार को पीएचइडी ने बनने के बाद भुला दिया है. इस पानी टंकी से लोगों को किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. हालांकि पानी टंकी चालू करने के नाम पर कई नेताओं ने अपनी सियासत जरूर चमकायी. मुख्यालय में विशाल जलमीनार […]

विज्ञापन

आजमनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित करोड़ों की लागत से बनकर खड़े जलमीनार को पीएचइडी ने बनने के बाद भुला दिया है. इस पानी टंकी से लोगों को किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. हालांकि पानी टंकी चालू करने के नाम पर कई नेताओं ने अपनी सियासत जरूर चमकायी.

मुख्यालय में विशाल जलमीनार बीते कुछ वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुआ, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह रही कि जलमीनार से प्रखंड वासियों को आज तक एक भी बूंद पानी नसीब नहीं हो सका है. आमलोगों तक पानी पहुंचाने के लिए जो पाइप बिछायी गयी थी, वह भी हाथी दांत साबित हो रहा है. लोगों का कहना है कि सरकार ने इतने रुपये खर्च कर दिये, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को इसका लाभ नहीं मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन