विवाहिता की जहर खिला कर हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के महादेवपुर में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर खिला कर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही बलिया बैलोन पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतका के पिता के बयान पर […]

विज्ञापन

कटिहार : बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के महादेवपुर में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर खिला कर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही बलिया बैलोन पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

वहीं मृतका के पिता के बयान पर स्थानीय थाना में दहेज उत्पीड़न में हत्या को लेकर स्थानीय थाना में पति सहित अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जूट गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मो मुनिम की पत्नी इफरत की मौत जहर खाने से हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी .

मृतका इफरत के पिता ने बताया कि इफरत की शादी दो वर्ष पूर्व मुनिम से की थी. शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे. जिसकी जानकारी कई बार इफरत ने फोन के माध्यम से अपने पिता को दी थी. कई बार विवाद बढ़ने पर इफरत के पिता सहित अन्य परिजन उसके ससुराल वालों से भी बात कर इफरत को प्रताड़ित नही करने की बात कही थी. मृतका के पिता ने कहा दहेज लोभियों ने मेरी बेटी की निर्ममता पूर्वक उसकी हत्या कर दी.
कहते हैं थानाध्यक्ष
घटना बाबत बलिया बैलोन के थानाध्यक्ष नीतिश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर दहेज उत्पीड़न में हत्या को लेकर पति सहित अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन