बाइक सवार की मौत, जाम

Updated:
विज्ञापन

बरारी थाना के कठौतिया गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइिकल में टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ की. इसके बाद रोड जाम कर […]

विज्ञापन
बरारी थाना के कठौतिया गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइिकल में टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ की. इसके बाद रोड जाम कर दिया. लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे.
बरारी (कटिहार) : रविवार को दिल्ली से महफूज आया था. वह सीधे बाइक पर दो लोगों के साथ अपने ससुराल कठौतिया गांव पहुंचा. पत्नी-बच्चों से मिलने के बाद वह गांव के ही दो युवकों के साथ बाजार गया.
बाजार में खरीदारी के बाद बाइक से लौट रहा था. रास्ते में कठौतिया मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. महफूज का सर ही ट्रक के चक्का के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी.
आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़-फोड़ शुरू कर दिया. मौके की नजाकत को देखते हुए ड्राइवर फरार हो गया. इधर, गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कठौतिया-कालिकापुर सड़क को जाम कर दिया. पुलिस के समझाने-बुझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने. समाचार प्रेषण तक जाम जारी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन