युवक ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमारा निवासी एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया. इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. परिजनों उसे सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. संजय सिंह पिता पितांबर सिंह ने शुक्रवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया. इसका पता जब परिजनों को […]

विज्ञापन

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमारा निवासी एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया. इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. परिजनों उसे सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. संजय सिंह पिता पितांबर सिंह ने शुक्रवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया. इसका पता जब परिजनों को चला,तो वे उसे लेकर सदर अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में संजय की मौत हो गयी.

घटना के संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि मृत युवक के पिता के बयान पर यूडी केस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता के बयान के अनुसार, संजय ने भूलवश खांसी का कफ सीरप पीने के बजाया वहां रखा कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. उधर, संजय की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन