अधिवक्ता के निधन पर न्यायिक कार्य रहा ठप
कटिहार : व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कपिलेश्वर अंबष्ट के निधन पर बुधवार को न्यायिक कार्य ठप रहा. स्व अम्ब्ष्ट के निधन की सूचना संघ की ओर से सभी न्यायालयों में दे दी गयी थी. उनके निधन पर अधिवक्ता संघ के संघ भवन स्थित मुख्य प्रशाल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी […]
कटिहार : व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कपिलेश्वर अंबष्ट के निधन पर बुधवार को न्यायिक कार्य ठप रहा. स्व अम्ब्ष्ट के निधन की सूचना संघ की ओर से सभी न्यायालयों में दे दी गयी थी. उनके निधन पर अधिवक्ता संघ के संघ भवन स्थित मुख्य प्रशाल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता भाग लिये. इस मौके पर संघ के सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि स्व अम्बष्ट काफी मृदुभाषी अधिवक्ता थे. उनके निधन से संघ को काफी क्षति हुयी है. इस मौके पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा.
वहीं दूसरी ओर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे. इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गुलाम रसीद, उपाध्यक्ष मीना शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, रूपेश कुमार, आनंद प्रताप सिंह, सहायक सचिव राजेश कुमार झा ‘सरोज’, सुनिल कुमार, कोषाध्यक्ष मंजूर आलम सहित कार्यकारिणी समिति सदस्य कुलदीप नारायण सिंहा, डीएनपी वर्मा, उमेश लाल यादव, सुशील कुमार घोष, निगरानी समिति सदस्य अनिल सिंह, शशि श्रीवास्तव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










