बैंक मैनेजर की पत्नी स्मृति ने मां काे फोन कर कहा, मैं ठीक हूं

Updated:
विज्ञापन

टिहार: आखिर स्मृति गयी कहां. कैपिटल एक्सप्रेस में वह अपने पति तथागत के साथ दार्जिलिंग व गंगटोक घूमने निकली थी. तथागत के बयान के अनुसार, वह कैपिटल एक्सप्रेस के एसी कोच-वन के बर्थ पर सफर कर रही थी. सोमवार की रात ही वह ट्रेन से गायब हो गयी. पति ने कटिहार पहुंच कर जीआरपी को […]

विज्ञापन

टिहार: आखिर स्मृति गयी कहां. कैपिटल एक्सप्रेस में वह अपने पति तथागत के साथ दार्जिलिंग व गंगटोक घूमने निकली थी. तथागत के बयान के अनुसार, वह कैपिटल एक्सप्रेस के एसी कोच-वन के बर्थ पर सफर कर रही थी. सोमवार की रात ही वह ट्रेन से गायब हो गयी. पति ने कटिहार पहुंच कर जीआरपी को आवेदन देकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि मोकामा के बाद वह अपने बर्थ पर नहीं थी. इधर कटिहार जीआरपी व मोकामा जीआरपी मामले की जांच में जुटी है. इसी बीच स्मृति की मां के फोन पर स्मृति ने फोन कर सूचित कर दिया है कि वह ठीक है. फिलहाल रेल पुलिस उक्त कॉल को ट्रेस करने में जुटी है.

नींद खुली तो स्मृति बर्थ पर नहीं थी
बैंक मैनेजर तथागत व उनकी पत्नी अपने-अपने बर्थ पर सोये थे. मोकामा पुल के बाद जब पति की आंख खुली, तो उसकी पत्नी गायब थी. साथ ही उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था. घटना को लेकर तथागत ने कटिहार जीआरपी को आवेदन देकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. इधर जांच के क्रम में बुधवार की देर शाम कटिहार जीआरपी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि गायब स्मृति ने अपने मायके फोन से बात की थी. उधर, स्मृति के ट्रेन से गायब होने की सूचना मिलते ही स्मृति के पिता व उसके ससुराल वाले भी कटिहार पहुंच गये. स्मृति के पिता ने दोनों के दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने की बात कही.

कहते हैं रेल एसपी
रेल एसपी उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि गुमशुदा महिला ने अपने मां से बात की है. मोकामा पुलिस को मामले की तफ्तीश कर ट्रेन से लापता महिला को बरामद करने का निर्देश दिया गया है. उसकी बरामदगी के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा कि घटना की वजह क्या है.

तथागत गोंडा में व पत्नी पटना में
बैंक मैनेजर तथागत व उसके परिजन व स्मृति के परिजनों के बयान के अनुसार, तथागत गोंडा में ही रहते हैं. छुट्टी मिलने पर पटना आते थे. उनकी पत्नी ससुराल पटना में तथा अपने मायके में ही रहती थीं. तथागत की शादी को दो वर्ष होने को चला, लेकिन वह अबतक अपनी पत्नी को यूपी नहीं लेकर गये थे. परिजनों के बयान के अनुसार, दोनों पति-पत्नी में काफी प्रेम व स्नेह था. अब मामला क्या है, यह तो जांच का विषय है. फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच कर गुमशुदा महिला तक पहुंचने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन