तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को सिविल सर्जन डा श्याम चंद्र झा ने रवाना किया. सीएस ने इस अवसर पर कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. उन्होंने कहा कि हमलोगों को न केवल तंबाकू सेवन नहीं करने […]

विज्ञापन

कटिहार : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को सिविल सर्जन डा श्याम चंद्र झा ने रवाना किया. सीएस ने इस अवसर पर कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. उन्होंने कहा कि हमलोगों को न केवल तंबाकू सेवन नहीं करने का संकल्प लेना चाहिये, बल्कि दूसरे लोगों को भी तंबाकू सेवन नहीं करें, इसके प्रति जागरूक करना चाहिये.

इस अवसर पर डीपीएम निलेश कुमार, जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश झा, एंबुलेंस प्रबंधक अमित वर्मा आदि उपस्थित थे. जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा लोगों को तंबाकू सेवन नहीं करने के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन