चोरी के मोबाइल के साथ एक धराया
कटिहार : कटिहार जीआरपी ने रेल यात्री के चोरी की गयी मोबाईल को अनुसंधान के क्रम में अररिया से चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जीआरपी गिरफ्तार आरोपी को कटिहार लायी. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संदर्भ में जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने […]
कटिहार : कटिहार जीआरपी ने रेल यात्री के चोरी की गयी मोबाईल को अनुसंधान के क्रम में अररिया से चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जीआरपी गिरफ्तार आरोपी को कटिहार लायी. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संदर्भ में जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बीते माह पूर्व मो मतीन का लैपटॉप व मोबाइल ट्रेन से चोरी हो गयी थी. घटना बाबत पीडित रेल यात्री के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में अररिया में छापेमारी कर मो रमीज रजा उर्फ रजा, पिता अनवारूल हक को चोरी के मोबािल के साथ जीआरपी ने गिरफ्तार कर उसे कटिहार लाया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










