मोटरसाइकिल चोर का हाइ वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में बुलेट मोटर साइकिल के मालिक को चोर बताकर मारपीट कर थाना पहुंचाया गया. जांच पड़ताल के बाद उसे उसी बुलेट मोटर साईकिल का मालिक बताकर छोड़ा गया. वाकया यह था कि व्यवहार न्यायालय परिसर में बीआर 39एस, 0756 के बुलेट मोटर साइकिल के मालिक किसी कार्य से […]

विज्ञापन

कटिहार : सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में बुलेट मोटर साइकिल के मालिक को चोर बताकर मारपीट कर थाना पहुंचाया गया. जांच पड़ताल के बाद उसे उसी बुलेट मोटर साईकिल का मालिक बताकर छोड़ा गया. वाकया यह था कि व्यवहार न्यायालय परिसर में बीआर 39एस, 0756 के बुलेट मोटर साइकिल के मालिक किसी कार्य से न्यायालय आये थे. उनके बुलेट की चाबी खो जाने की वजह से अपने से भी ताला तोड़कर पैदल ही बुलेट को खींचकर न्यायालय परिसर से बाहर निकले.

ज्योंही लोगों को इसकी शंका हुई लोगों ने उनकी धुनाई कर दी. इतना ही नहीं उसके साथ आये उसके मित्र जो होंडा मोटर साईकिल पर थे. उसकी भी धुनाई चोर बताकर कर दी गयी. बाद में लोगों ने दोनों तथाकथित चोर को सहायक थाना के पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस ने सारी कागजात को देखा. इस संबंध में सहायक थाना बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना महज अफवाह थी. जांच पड़ताल के बाद मोटर साइकिल को छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन