कटिहार : चुनावी रंजिश में युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

कदवा (कटिहार) : कदवा थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गयी. कदवा थाना क्षेत्र के चौकी हरिपुर गांव निवासी गुलाम मुस्तफा के 30 वर्षीय पुत्र मो रकीब उर्फ पप्पू की हत्या शुक्रवार की रात अपराधियों ने कर दी. परिजन व स्थानीय लोग इस हत्याकांड को पंचायत चुनाव की रंजिश […]

विज्ञापन

कदवा (कटिहार) : कदवा थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गयी. कदवा थाना क्षेत्र के चौकी हरिपुर गांव निवासी गुलाम मुस्तफा के 30 वर्षीय पुत्र मो रकीब उर्फ पप्पू की हत्या शुक्रवार की रात अपराधियों ने कर दी. परिजन व स्थानीय लोग इस हत्याकांड को पंचायत चुनाव की रंजिश बता रहे हैं.

उधर, मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना को सड़क हादसे से जोड़ कर देख रही है. इससे वहां मौजूद परिजन व अन्य लोग भड़क गये और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. बाद में मौके पर डीएसपी पहुंचे और लोगों को शांत कराया.

थोड़ी देर में आने की बात कह घर से निकला था : हरिपुर के निकट हिगला पुल के पास शनिवार की सुबह लोगों ने मखाना के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा. जब शव की पहचान हुई, तो लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजनों का कहना था कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव की रंजिश दूसरे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के साथ चल रही थी. मो रकीब शुक्रवार की शाम घर से यह कह कर निकला था कि थोड़ी देर में आते हैं.
इसके बाद वह लौट कर पूरी रात नहीं आया. परिजन पूरी रात उसके आने की राह देखते रहे. सुबह हिगला पुल के पास शव मिलने की सूचना मिली. रकीब के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. देखने से लगता था कि हत्या करने से पूर्व उसकी पिटायी की गयी थी. साथ ही धारदार हथियार से शरीर के कई हिस्सों को काट दिया गया था. शव बाइक के साथ मखाना के खेत में पेट के बल पड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन