नाव डूबी आधा दर्जन लोग लापता, बचाव तेज

Updated:
विज्ञापन

मनिहारी के बैजनाथपुर गंगा नदी में हुई दुर्घटना मनिहारी (कटिहार) : जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गंगा नदी में गुरुवार की शाम नाव डूबने से आधा दर्जन लोग लापता हो गये हैं. सभी लोग बैजनाथपुर दियरा से मनिहारी लौट रहे थे. दो लोगों गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पीएचसी मनिहारी में भरती […]

विज्ञापन

मनिहारी के बैजनाथपुर गंगा नदी में हुई दुर्घटना

मनिहारी (कटिहार) : जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गंगा नदी में गुरुवार की शाम नाव डूबने से आधा दर्जन लोग लापता हो गये हैं. सभी लोग बैजनाथपुर दियरा से मनिहारी लौट रहे थे. दो लोगों गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पीएचसी मनिहारी में भरती कराया गया है.
नाव डूबी आधा…
नाव पर सवार बालदेव मंडल व सतीश पासवान ने बताया कि नाव में लगभग 30 लोग सवार थे. उनलोगों ने बताया कि हम लोग अपने-अपने खेत देखने बाघमारा और सिंगल टोला से बैजनाथपुर नाव से गये थे. नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने की वजह से नाव अचानक डूब गयी. हम लोग किसी प्रकार तैर कर बाहर निकले. नाव डूबने से बाघमारा निवासी भगवान साह, मधु मंडल, परमेश्वर मंडल,
नारायण मंडल, सिंगल टोला निवासी नागो महतो, रामविलास महतो सहित कई लोग लापता हैं. वही पीएचसी मनिहारी में दो घायल रामसिपाही महतो और छोटे लाल कुमार का इलाज हो रहा है. प्रशासन की ओर लापता हुए लोगों की खोजबीन करायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ चंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विवेकानंद सिंह गंगा तट पर पहुंचे और नाव से घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गये हैं. लेकिन, लपाता हुए किसी भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है. पानी गहरा होने व रात होने की वजह से लापाता हुए लोगों को खोजने में परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन