जिले में खुलेगा डिवीजन ऑफिस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डाक विभाग . सांसद का प्रयास रंग लाया, मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्थानीय सांसद तारिक अनवर को कटिहार में डाक विभाग का डिवीजन ऑफिस खोलने की जानकारी दी है. कटिहार में पोस्टल डिवीजन खोलने को लेकर मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. कटिहार […]
विज्ञापन
डाक विभाग . सांसद का प्रयास रंग लाया, मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्थानीय सांसद तारिक अनवर को कटिहार में डाक विभाग का डिवीजन ऑफिस खोलने की जानकारी दी है. कटिहार में पोस्टल डिवीजन खोलने को लेकर मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. कटिहार पोस्टल डिवीजन में किशनगंज जिले को भी शामिल किया जायेगा.
कटिहार : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर कटिहार को भी एक बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्थानीय सांसद तारिक अनवर को कटिहार में डाक विभाग का डिवीजन ऑफिस खोलने की जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद ने श्री अनवर को लिखे पत्र में कहा है कि कटिहार में डाक विभाग के डिवीजन ऑफिस खोलने संबंधी उनके मंत्रालय को वर्ष 2013, 2014 व 2015 में पत्र प्राप्त हुआ था.
उन पत्रों के जांचोंपरांत मंत्रालय ने पूर्णिया से अलग करके कटिहार में डाक मंडल स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है. विभागीय सूत्रों के अनुसार डाक मंडल कटिहार में खोलने की स्वीकृति विभाग से मिलने के बाद वरीय अधिकारी इस दिशा में पहल तेज कर दिये हैं. माना जा रहा है
कि जून या जुलाई से कटिहार में डाक मंडल कार्य करने लगेगा. विभागीय सूत्रों की मानें, तो कटिहार में डाक डिवीजन स्थापित होने के बाद इस जिले के लोगों को डाक संबंधी कार्यों के लिए पूर्णिया जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक आमलोग व स्थानीय डाक कर्मी विभिन्न कार्यों को लेकर डाक डिवीजन पूर्णिया जाते हैं. सांसद श्री अनवर के सहायक निजी सचिव गोलाम मो शहदूल हक ने बताया कि श्री अनवर द्वारा पिछले तीन वर्षों से कटिहार में पोस्टल डिवीजन खोलने को लेकर मंत्रालय से पत्राचार किया जा रहा था तथा मंत्री को कई बार स्मार पत्र भी दिया गया था.
मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
जून-जुलाई से काम करने लगेगा पोस्टल डिवीजन
विभागीय सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कटिहार में पोस्टल डिवीजन खुलने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. राज्य मुख्यालय पटना द्वारा शीघ्र ही मुजफ्फरपुर के जरिये पूर्णिया को दिशा निर्देश दिया जायेगा. उसके बाद पूर्णिया से विभाजित कर कटिहार में पोस्टल डिवीजन स्थापित होगा. इस काम में एक डेढ़ महीने का समय लग सकता है.
संभावना जतायी जा रही है कि जून या जुलाई में पोस्टल वितरण कटिहार में विधिवत तौर पर काम करने लगेगा.
कहते हैं डाक पाल : स्थानीय प्रधान डाकघर के डाकपाल अनिल कुमार ने इस संदर्भ में बताया कि कटिहार में पोस्टल डिवीजन खोलने को लेकर मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विभाग के राज्य मुख्यालय पटना द्वारा इस दिशा में पहल की जा रही है.
लोगों को मिलेगा इसका फायदा
वर्ष 2013 से ही वे कटिहार में पोस्टल डिवीजन स्थापित करने को लेकर मंत्रालय से पत्राचार व स्मार पत्र देते रहे हैं. मंत्रालय ने संज्ञान लेकर कटिहार में पोस्टल डिवीजन खोलने को लेकर स्वीकृति दी है. इससे कटिहार के लोगों को लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










