ePaper

बिहार : गंगा नदी में नाव पलटने से 8 के डूबने की आशंका

Updated at : 26 May 2016 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गंगा नदी में नाव पलटने से 8 के डूबने की आशंका

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना अंतर्गत सिंगल टोला के आज शाम गंगा नदी में नाव पलटने से आठ लोगों के डूबने की आशंका है. मनिहारी अंचलाधिकारी चन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त नाव पर क्षमता से अधिक 28 लोग सवार थे. जिनमें से 20 लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गये. […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना अंतर्गत सिंगल टोला के आज शाम गंगा नदी में नाव पलटने से आठ लोगों के डूबने की आशंका है. मनिहारी अंचलाधिकारी चन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त नाव पर क्षमता से अधिक 28 लोग सवार थे. जिनमें से 20 लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गये. इनमें से कुछ लोगों का इलाज मनिहारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद से लापता आठ लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ-साथ स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है. यह हादसा आज शाम उस समय हुआ जब वैद्यनाथपुर दियारा से लोग खेत से काम कर वापस उक्त नाव पर सवार होकर लौट रहे थे. उक्त नाव पर सवार सुरक्षित नदी से निकले बलदेव मंडल और सतीश पासवान ने बताया कि लापता लोगों में नया टोला बाघमारा के छह और मंडल टोला के दो लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन