प्रशासन मूकदर्शक बिक रहा गुटखा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में बिक रहा पान गुटखा, प्रशासन बेफिक्र कटिहार : सूबाई सरकार के निर्देश पर सूबे में अगले एक वर्ष तक गुटखा एवं पान मसाला के निर्माण व उसके बिक्री एवं प्रदर्शन व भंडारण पर रोक लगा दी गयी है. बावजूद जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में गुटखा व पान मसाला […]
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में बिक रहा पान गुटखा, प्रशासन बेफिक्र
कटिहार : सूबाई सरकार के निर्देश पर सूबे में अगले एक वर्ष तक गुटखा एवं पान मसाला के निर्माण व उसके बिक्री एवं प्रदर्शन व भंडारण पर रोक लगा दी गयी है. बावजूद जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में गुटखा व पान मसाला की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. हद तो यह है कि सरकार के आदेश के बावजूद समाहरणालय परिसर व कोर्ट परिसर के आसपास की दुकानों पर धड़ल्ले से गुटखा बेचा जा रहा है. पान मसाला की बिक्री धड़ल्ले से तो हो ही रही है साथ ही उनकी कीमत भी प्रिंट रेट से दोगुनी वसूली जा रही है. बताते चलें कि राज्य सरकार ने सूबे के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है.
खाद्य संरक्षा आयुक्त ने इस संदर्भ में सूबे के सभी खाद्य संरक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि हर हाल में सूबे में गुटखा व तंबाकू उत्पाद पर प्रतिबंध लागू करें. इसके लिए जिला प्रशासन को भी सख्ती बरतने का आदेश निर्गत किया गया है. आयुक्त ने निर्देश में कहा कि जिले के खाद्य संरक्षा पदाधिकारी पान मसाला की दुकानों का निरीक्षण कर छापामारी करेंगे. छापेमारी के दौरान दोषी पाये गये व्यक्ति पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 30 के तहत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










