पति को कुल्हाड़ी से काटा, बेटी की बचायी अस्मत
कदवा(कटिहार) : अपनी पुत्री को हवस का शिकार होने से बचाने के लिए पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. घटना रविवार की देर रात जिले के कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरवा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में ले […]
कदवा(कटिहार) : अपनी पुत्री को हवस का शिकार होने से बचाने के लिए पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. घटना रविवार की देर रात जिले के कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरवा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. नाबालिग पुत्री ने भी पुलिस को दिये बयान में घटना की पुष्टि कर दी है. इधर पुलिस ने द्रौपदी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










