नामांकन के लिए बनाये गये हैं तीन काउंटर : डीडीसी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अब तक करीब 457 उम्मीदवारों का एनआर काटा जा चुका है और 33 उम्मीदवारों का नामांकन भी हो चुका है. कटिहार : आज का दिन नगर निगम के लिये किसी चुनौती से कम नहीं साबित होने वाला है. एक दिन में 45 वार्डों में होने वाले पार्षद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया होने वाली है. […]
विज्ञापन
अब तक करीब 457 उम्मीदवारों का एनआर काटा जा चुका है और 33 उम्मीदवारों का नामांकन भी हो चुका है.
कटिहार : आज का दिन नगर निगम के लिये किसी चुनौती से कम नहीं साबित होने वाला है. एक दिन में 45 वार्डों में होने वाले पार्षद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया होने वाली है.
हालांकि प्रशासन सारी तैयारी होने का दावा करता है लेकिन उम्मीदवारों की मानें तो आज इतनी बड़ी भीड़ को संभालना प्रशासन के लिये बेशक टेढ़ी खीर साबित होने वाली है. बता दें कि 17 मई को होने वाले नामांकन में कोर्ट के आदेश का पेंच फंसा था. जिस वजह से उम्मीदवार अपना नामांकन उस दिन नहीं कर पाये. अब तक करीब 457 उम्मीदवारों का एनआर तो काटा जा चुका है और 33 उम्मीदवारों का नामांकन भी हो चुका है.
उम्मीदवारों का कहना है कि महज एक दिन में इतने सारे लोगों का नामांकन नहीं हो सकता है और उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए प्रशासन से विकल्प तलाशे जाने की अपील की है. पार्षद चुनाव के नामांकन प्रक्रिया को लेकर उहापोह की जहां स्थिति बनी हुई है वहीं उम्मीदवारों की धड़कनें भी तेज हो चली है.
उन्हें आपाधापी की आशंका सताये जा रही है. एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नामांकन प्रक्रिया का होना प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती है. ऐसे में आज विकास भवन में उम्मीदवारों का रैला उमड़ने के कयास लगाये जा रहे हैं. हालांकि प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा दिये जा रहे आश्वासन बेशक उम्मीदवारों के लिए मरहम का काम कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










