नगर निगम के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से नाराजगी
कटिहार : नगर निगम चुनाव को लेकर नगर निगम परिसीमन क्षेत्र के बाहर पंचायत के मतदाता का नाम निगम के वोटर लिस्ट में चढ़ने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताया. ग्रामीणों ने बताया कि परिसीमन में मिलिट्री कैंटीन के सामने से छावनी रोड निश्चित किया गया है. छावनी रोड से उत्तर दलन […]
कटिहार : नगर निगम चुनाव को लेकर नगर निगम परिसीमन क्षेत्र के बाहर पंचायत के मतदाता का नाम निगम के वोटर लिस्ट में चढ़ने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताया. ग्रामीणों ने बताया कि परिसीमन में मिलिट्री कैंटीन के सामने से छावनी रोड निश्चित किया गया है. छावनी रोड से उत्तर दलन पूर्व पंचायत तथा दक्षिण में नगर निगम कटिहार का क्षेत्र निगम के नक्शा के अनुरूप है.
पर, गलती से निगम के वार्ड नंबर एक के वोटर लिस्ट में दलन पंचायत के अधिकांश वोटर का नाम चढ़ा दिया गया है. इससे एक ही वोटर नगर तथा पंचायत दोनों में मतदान करने जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की गलती पूर्व में भी जानबूझ कर की गयी थी और यह बारबार दोहरायी जा रही है.
इसलिये इस तरह की गलती करने वाले पदाधिकारी व कर्मचारी पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग डीएम से की. ग्रामीणों में दिनेश मोहन ठाकुर, वकील सादा, मुरारी झा, सुरेश सिंह, राजेश सिंह, अजीत कुमार सिंह, राम भरोसी, बौना सादा, गोरेलाल सादा, शंकर साह, विजय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










