बिहार : कटिहार में दो बच्चों की डूबने से मौत

Updated at : 21 May 2016 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : कटिहार में दो बच्चों की डूबने से मौत

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के रवतारा थाना अंतर्गत विनोदपुर गांव के पास से गुजर रही पुरन दत्ता नदी की एक धार में नहाने गये दो बच्चों की आज दोपहर डूबने से मौत हो गयी. कोढा के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक बच्चों में विनोद कुमार मंडल का पुत्र सोनू कुमार (10) […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के रवतारा थाना अंतर्गत विनोदपुर गांव के पास से गुजर रही पुरन दत्ता नदी की एक धार में नहाने गये दो बच्चों की आज दोपहर डूबने से मौत हो गयी. कोढा के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक बच्चों में विनोद कुमार मंडल का पुत्र सोनू कुमार (10) और संतोष कुमार के पुत्र अनुज कुमार (12) शामिल हैं और वे विनोदपुर धर्मेली गांव के ही निवासी थे.

ये दोनों बच्चे अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ उक्त नदी धार में नहाने गये थे. जहां पैर फिसल जाने के कारण दोनों गहरे पानी में चल गये. जिससे उनकी पानी में डूबने से मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि दोनों शवों नदी धार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्रवीण ने बताया कि दोनों मृतकों के आश्रितों को मुआवजा के तौर पर चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन