वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रहें अलर्ट . तेज आंधी व बारिश ने पहुंचायी क्षति, बिजली आपूिर्त भी हुई बािधत मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश के साथ आंधी व वज्रपात होने की संभावना जतायी है. मौसम विभाग के निर्देश के अालोक में डीएम ने सभी सीओ को अलर्ट रहने का आदेश दिया है. डीएम ने लोगों से […]
विज्ञापन
रहें अलर्ट . तेज आंधी व बारिश ने पहुंचायी क्षति, बिजली आपूिर्त भी हुई बािधत
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश के साथ आंधी व वज्रपात होने की संभावना जतायी है. मौसम विभाग के निर्देश के अालोक में डीएम ने सभी सीओ को अलर्ट रहने का आदेश दिया है. डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि विपरीत मौसम में जरूरी नहीं हो, तो घर पर ही रहें. खासकर वज्रपात व तेज आंधी बारिश के समय घर या सुरक्षित स्थान पर ही रहें.
कटिहार : जिले में मंगलवार की रात आयी भीषण आंधी-तूफान से व्यापक क्षति पहुंची है. आंधी आने के कारण पूरे जिले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. शहरी क्षेत्र में तो बुधवार की सुबह सात बजे तक कई जगहों पर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गयी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही.
जिसके कारण लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. दरअसल मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे आयी तेज आंधी ने कई जगहों पर पेड़ के गिरने की वजह से विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिर गया. पेड़ गिरने की वजह से कई मार्गों पर आवागमन भी बाधित रहा. सबसे अधिक नुकसान फसलों को हुआ है. इसमें मक्का, आम, लीची, केला एवं लतहन सब्जी को काफी नुकसान हुआ है. डीआरएम भवन के निकट अफसर क्लब के पास एक बड़ा पेड़ तेज आंधी से गिर गया है. इससे चहारदीवारी पूरी तरह से टूट गयी है. इससे सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया. सुबह करीब नौ बजे पेड़ को काटकर हटाया गया. इसके बाद आवागमन शुरू हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










