पिकअप से 800 लीटर कफ सिरप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 16 May 2026 6:20 PM
बलिया बेलौन पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया. शनिवार को मीनापुर फुटानी चौक के पास वाहन जांच के क्रम में पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली गयी, तो गाड़ी से 50 संदिग्ध कार्टून मिला.
बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया. शनिवार को मीनापुर फुटानी चौक के पास वाहन जांच के क्रम में पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली गयी, तो गाड़ी से 50 संदिग्ध कार्टून मिला. कार्टून में कफ सिरप होने की संभावना को देखते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर अनुप कुमार के द्वारा जांच कराये जाने पर कफ सिरप होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया की उक्त कफ सिरप का ओवर डोज लेने पर शराब जैसी नशा होता है. आजकल के युवा कफ सिरप को नशा के लिए प्रयोग करते हैं. भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद होने पर थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि पिकअप में सवार दोनों तस्कर को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना नाम सद्दाम हुसैन 30 वर्ष पिता अब्दुल मन्नान, जलनगाह थाना ओल्ड मालदह पश्चिम बंगाल एवं असीदुल शेख 28 वर्ष पिता जाकीर शेख, सोलोमाइन थाना कलिया चक, पश्चिम बंगाल का निवासी बताया. उन्होंने बताया की वाहनों की जांच के क्रम में शनिवार को पिकअप से 800 लीटर कफ सीरप बरामद होने पर गाड़ी सहित दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर बताया की डिलीवरी देने के लिए पश्चिम बंगाल से लेकर जा रहा था. बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में पकड़ा गया. इसमें कोडिन कफ सिरप है. अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपित को कटिहार न्यायालय भेजा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










