ट्रैक्टर ने किसान को कुचला, मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुखद. अलग-अलग घटना में चार लोगों की हुई मौत, परिजनों में कोहराम रविवार को फुलवरिया ग्राम निवासी 45 वर्षीय किसान जयकांत राय अपने खेत से काम कर साइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने किसान को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत […]
विज्ञापन
दुखद. अलग-अलग घटना में चार लोगों की हुई मौत, परिजनों में कोहराम
रविवार को फुलवरिया ग्राम निवासी 45 वर्षीय किसान जयकांत राय अपने खेत से काम कर साइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने किसान को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
(कटिहार) : कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 फुलवरिया चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 45 वर्षीय किसान को कुचल दिया, जिससे किसान की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की जानारी मिलते ही कोढ़ा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गये. जानकारी के अनुसार रविवार को करीब ढाई बजे फुलवरिया ग्राम निवासी 45 वर्षीय किसान जयकांत राय अपने खेत से काम कर साइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था.
इसी दौरान फुलवरिया भोला स्थान के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर संख्या बीआर 11सी 6948 के चालक ने लापरवाही करते हुए किसान जयकांत राय को जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे वे साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े. सड़क पर गिरने के साथ ही ट्रैक्टर का चक्का जयकांत के शरीर को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.
सूचना पाकर मौके पर कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर तथा ट्रैक्टर को कोढ़ा थाना लाया गया. मृतक के पत्नी संजुला देवी के फर्द बयान पर कोढ़ा थाना में कांड संख्या 86/16 धारा 279/304 ए भादवि के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. घटना के बाद मृतक के पत्नी सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. मृतक को चार पुत्री क्रांति कुमारी, जूली कुमारी, निशा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी के साथ एक पुत्र गौतम राय है. पूरे परिवार का जीवन यापन किसान के भरोसे ही चलता था तथा दो पुत्री की शादी भी उन्हंे करनी थी. घटना को लेकर परिवार में गम का माहौल बना हुआ है.
वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत
डंडखोरा. डंडखोरा थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी वीरेंद्र साह की सात वर्षीय पुत्री की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. बताया जाता है कि श्री साह की सात वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी उर्फ नैना को स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दिया. गंभीर अवस्था में शिवानी को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में पहुंचते ही शिवानी की मौत हो गयी.
शिवानी की मौत से दक्षिण टोला गांव में शोक व्याप्त हो गया है. खासकर बच्ची के मां व उनके पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शिवानी की मां रह-रह कर बेहोश हो जा रही है.
घटना की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गयी है. बताया जाता है कि स्कॉर्पियों स्थानीय जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार अख्तर हुसैन की है. स्थानीय थानाध्यक्ष सदाबुल हक ने बताया कि इस मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










