साल भर में मात्र 44 फीसदी ही बंध्याकरण
कटिहार : केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आम लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कई तरह की योजना शुरू की है. वित्तीय वर्ष 2015-16 की समाप्ति हो चुकी है. प्रभात खबर ने इस वर्ष स्वास्थ्य योजनाओं की क्या स्थिति रही है. लक्ष्य के विरुद्ध कितनी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, इन पर पड़ताल की […]
कटिहार : केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आम लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कई तरह की योजना शुरू की है. वित्तीय वर्ष 2015-16 की समाप्ति हो चुकी है. प्रभात खबर ने इस वर्ष स्वास्थ्य योजनाओं की क्या स्थिति रही है. लक्ष्य के विरुद्ध कितनी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, इन पर पड़ताल की है. बढ़ती आबादी कई समस्याओं की जननी है. केंद्र व राज्य सरकार जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चला रही है.
खासकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे परिवार कल्याण कार्यक्रम जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है. पर, कटिहार जिला परिवार कल्याण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के प्रति उदासीन है. जबकि जिले में तेजी से आबादी बढ़ रही है. फिलहाल कटिहार जिले की आबादी 33 लाख पार कर चुकी है. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर भरोसा करें, तो कटिहार जिले में प्रति मिनट औसतन 6 बच्चों का जन्म हो रहा है. इसके बावजूद परिवार कल्याण कार्यक्रम कटिहार जिले में दम तोड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










