लावारिस अवस्था में 78 लीटर देशी शराब बरामद

बलिया बेलौन पुलिस ने सोमवार की रात गस्ती के दौरान लावारिस पड़े 78 लीटर देशी शराब को जब्त किया है.
बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने सोमवार की रात गस्ती के दौरान लावारिस पड़े 78 लीटर देशी शराब को जब्त किया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि सोमवार की रात गस्ती के दौरान बसनदह पोखर के पास संदिग्ध थैली की जांच करने पर इसमें देशी चुलाई शराब बरामद होने पर अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 159/25 दर्ज कर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस की गाड़ी देख कर तस्कर देशी शराब छोड़ कर भाग गया. मामले का उद्भेदन करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया जायेगा. इसमें 78 लीटर देशी शराब बरामद होने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




