78.730 लीटर शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया छापेमारी व चेकिंग अभियान
कटिहार. डीएम के निर्देश पर मध निषेध टीम ने रेलवे क्षेत्र एवं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाकर 78.730 लीटर शराब बरामद कर पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर कटिहार मद्य निषेध टीम ने नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी मार्केट में छापेमारी कर नीतीश महतो को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मुफ्फसिल थाना के मोंगरा फाटक ,सरबरसा बांध पर चेकिंग अभियान चलाकर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने प्राणपुर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज से एक ई- रिक्शा से विदेशी शराब बरामद किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालपुर से मानिक वासकी,सहायक थाना के रेलवे कॉलोनी से जुलेखा खातून,बलिया बेलोन थाना के नारायणपुर से बादल सिंह को गिरफ्तार किया. उत्पाद पुलिस की टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर कटिहार व बारसोई रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे क्षेत्र एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में कारवाई कर कुल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस छापेमारी में 23 लीटर चुलाई शराब तथा 55.730 लीटर विदेशी शराब कुल 78.730 लीटर शराब बरामद किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ई रिक्शा भी जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










