कर्नल एकेडमी में कमल सबरी का सारंगी वादन का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कर्नल एकेडमी में कमल सबरी का सारंगी वादन का आयोजन विज्ञापन की खबर है फोटो संख्या-कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिप्रतिनिधि, कटिहार, स्पिक मैके के तत्वावधान में सिरसा स्थित कर्नल एकेडमी में प्रसिद्ध सारंगी वादक कमल सबरी का सारंगी वादन मंगलवार को प्रस्तुत किया गया. बच्चे एवं अभिभावकगण सभी ने इसमें हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि हरगोविन्द […]

विज्ञापन

कर्नल एकेडमी में कमल सबरी का सारंगी वादन का आयोजन विज्ञापन की खबर है फोटो संख्या-कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिप्रतिनिधि, कटिहार, स्पिक मैके के तत्वावधान में सिरसा स्थित कर्नल एकेडमी में प्रसिद्ध सारंगी वादक कमल सबरी का सारंगी वादन मंगलवार को प्रस्तुत किया गया. बच्चे एवं अभिभावकगण सभी ने इसमें हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि हरगोविन्द यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया. बच्चों ने सारंगी वादन के संबंध में बहुत सारी जानकारी हासिल किया. कमल सबरी के बारे में बताया गया कि वे प्रसिद्ध सारंगी वादक है जो अपने पिता उस्ताद सबरी खान से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर मुरादाबाद के सेनिया घराना में पांच वर्ष के उम्र से ही जुड़ गये थे. उन्होंने अपनी प्रतिभा एवं लगन से बहुत कम उम्र में ही ख्याति अर्जित कर लिया. कमल सबरी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई जगह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ख्याति को अजर्ति किया. राष्ट्रीय स्तर पर हर बल्लभ म्युजिक फेस्टिवल जालंधर, तानसेन समारोह ग्वालियर, स्वामी हरिदास म्युजिक फेस्टिवल मुम्बई आदि जगहों पर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जेनेवा में आर्ट ऑफ वो फेस्टिवल, पाकिस्तान में विश्व म्युजिक फेस्टिवल लाहौर, लंदन, रोम, फिनलैंड, नार्वे, स्वीडेन, सुरीनाम, इस्टोनिया, चीन स्पेन इत्यादि जगहों पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर विश्व प्रसिद्ध सारंगी वादक बन गये. कम सबरी ऑल इंडिया रेडियो एवं टेलीविजन के प्रसिद्ध कलाकार हैं. इनकी प्रतिभा एवं लोकप्रियता को देखते हुए इन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया. इन्होंने 2001 में बेस्ट इन्स्टूमेंटल समान, 2002 में संगीत भूषण सम्मान, 1999 में में मेस्ट्रियो पुरस्कार प्राप्त किया. लंदन, फ्रांस, स्वीडेन इत्यादि कई जगहों पर इन्होंने रेडियो द्वारा भी प्रस्तुति की है. कर्नल एकेडमी में इनकी प्रस्तुति से बच्चे एवं अभिभावकगण काफी हर्षित हुए तथा इन्होंने विभिन्न तरह की जानकारी हासिल की. इस अवसर पर कर्नल एकेडमी के कर्नल अक्षय यादव ने कहा कि बच्चों के बीच सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखना, इस कार्यक्रम पर प्रमुख उद्देश्य है. बच्चों के बीच विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुति से ज्ञानवर्द्धन होता है तथा धराहर की रक्षा करना उसके प्रति सम्मान जागृत होता है. इस अवसर पर प्रधानाचार्य एमआर चिक्रवर्ती ने कहा कि धरोहर की रक्षा करना हर नागरिक कर्तव्य होना चाहिए और इसी विरासत को बचाये रखने के लिए हम सब प्रयास करते है. बच्चे बहुत ही हर्षित मन से कई प्रश्नों को पूछकर सारंगी वादन के कौतूहल को खत्म किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन