मछुआरा आयोग के उपाध्यक्ष ने बरारी का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन

मछुआरा आयोग के उपाध्यक्ष ने बरारी का किया दौरा फोटो 5 कैप्सन-मौके पर मौजुद मछुआरा आयोग के उपाध्यक्ष व अन्य. प्रतिनिधि, बरारीबिहार राज्य मछुआरा आयोग के उपाध्यक्ष कुमार मणि भूषण निषाद उर्फ राजू निषाद ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों को भ्रमण कर मछुआरों की समस्याओं की स्थलीय जांच की. गरमी के मौसम में […]

विज्ञापन

मछुआरा आयोग के उपाध्यक्ष ने बरारी का किया दौरा फोटो 5 कैप्सन-मौके पर मौजुद मछुआरा आयोग के उपाध्यक्ष व अन्य. प्रतिनिधि, बरारीबिहार राज्य मछुआरा आयोग के उपाध्यक्ष कुमार मणि भूषण निषाद उर्फ राजू निषाद ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों को भ्रमण कर मछुआरों की समस्याओं की स्थलीय जांच की. गरमी के मौसम में जलस्तर का लेयर नीचे जाने से तालाबों के सूखने की समस्या से अवगत हुए. उपाध्यक्ष ने सुखासन, काबर, शिशिया, सिक्कर, सूजापुर, बरारी, गुरूमेला, पूर्वी बारी नगर सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर मछुआरों से मिलकर उनकी मूलभूत समस्याओं से रूवरू हुए. उपाध्यक्ष ने बताया कि मछुआरा भाईयों की मुख्य जीविका का साधन मछली पालन है. गर्मी के मौसम में तालाबों के सूखने से बहुत बड़ी समस्या बेरोजगारी की है. आयोग उपाध्यक्ष ने बताया कि इनकी समस्या का निदान किया जायेगा. उन्होंने सभी मछुआरा समुदाय को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान को पूर्ण सफल बनाने में अपना अहम योगदान देने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनभावना को देखते हुए पूर्ण शराबबंदी कर समाज को मजबूती देने का काम किया है. मछुआरों की सुविधा पर आयोग उपाध्यक्ष भूषण निषाद ने कहा कि बिहार सरकार की जमीन किसी भी प्रकार से बंदोबस्त या अतिक्रमण कोई दूसरा ना करा ले या अंचल द्वारा नाजायज ढंग से बंदोबस्ती या अतिक्रमण की गई है तो जिलापदाधिकारी इसे रद्द करें. क्योंकि तालाब सूखने पर मछुआरा भाई को सूखी जमीन पर खेती करने का पूरा अधिकार है. इस कार्य में पुलिस पदाधिकारी भी सहयोग करें. मौके पर मत्स्यजीवी मंत्री सुशील चौधरी, जिला निषाद संघ अध्यक्ष मदन मोहन निषाद, बबलू मंडल, अनिल सहनी, इन्द्रानंद शंकर केवट सहित काफी संख्या में मछुआरा लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन